• Home
  • Uttar Pradesh
  • Unnao
  • Today a dignified program was organized in the state office of United Industry Trade Board, in which Mr. Pankaj Srivastava was declared as the President of Unnao district.

आज संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री पंकज श्रीवास्तव जी को उन्नाव जिले के अध्यक्ष पद पर घोषित किया गया।

इस अवसर पर उनके साथ-साथ विभिन्न पदों जैसे महासचिव, मंत्री, महामंत्री, संरक्षक एवं जिला मीडिया प्रभारी आदि पदों पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। 

जिसमें पंकज श्रीवास्तव जी को अध्यक्ष उन्नाव जिला अध्यक्ष,अभिनव शुक्ला को उन्नाव जिला महामंत्री ,रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी को जिला मीडिया प्रभारी,सतीश चंद्र गुप्ता जी को जिला संरक्षक, श्री जीतेंद्र द्विवेदी जी को संरक्षक ,राधिका सिंह को मंत्री ,किरण पांडे को उपाध्यक्ष, भास्कर पटेल को वरिष्ठ मंत्री,विमल विश्वकर्मा जी को महासचिव का पद दिया गया । सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिपूर्वक सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। उन्नाव जिले के सभी


 पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता जी को आश्वस्त किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक पाल जी ने इस अवसर पर कहा कि उन्नाव जिले के व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं पर नियमित बैठक कर उनके समाधान हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।


राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया गीता गुप्ता जी ने संगठन के निरंतर विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इसी गति से कार्य जारी रहा, तो शीघ्र ही संगठन पूरे देश में एक मजबूत पहचान बनाएगा और सभी व्यापारियों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।