राजीव सिंह जी को प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई है।
राजीव सिंह जी का योगदान और नई भूमिका
राजीव सिंह जी लंबे समय से संगठन निर्माण, समाज सेवा, कार्यकर्ता समन्वय और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई दिशा, मजबूती और प्रभावी संचालन प्राप्त होगा।
“राजीव सिंह जी जैसे अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता का संगठन मंत्री के रूप में चयन संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका नेतृत्व संगठन को प्रदेश स्तर पर नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है — गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना।
संगठन पूरे देश में धर्म रक्षा, संस्कारशाला स्थापना, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय है। संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारीगण एवं संगठन परिवार ने
राजीव सिंह जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।