• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • A special camp was organised today by the Rovers-Rangers unit at Shri Jai Narayan Mishra College.

श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में आज रोवर्स-रेंजर्स इकाई द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य, प्रो के के शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोवर्स रेंजर्स, भारतीय स्काउट एंड गाइड्स का एक प्रमुख प्रभाग है। उन्होंने कहा कि शिविर से छात्र-छात्राओं को विशिष्ट और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की समझ और प्रेरणा मिलती है। रोवर्स रेंजर्स इकाई के स्वयंसेवकों का आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों के सम्मुख चट्टान बनके खड़े होकर समाज की सेवा करने का प्रण बहुत ही सराहनीय है। उनके प्रयास समाज के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा देते है। उन्होंने शिविर में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। शिविर में छात्र-छात्राओं ने मंकी ब्रिज बनाना, बिना बर्तनों के भोजन पकाना तथा आपदा की परिस्थितियों में कैंपिंग कर पीड़ित और घायलों की फर्स्ट एड से सेवा करना सीखा। शिविर में छात्र-छात्राओं ने विविध कलाओं का प्रदर्शन करते हुए समाज सेवा से युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया। शिविर के सफल समापन पर प्रो मधु गौड ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, प्रो बलवंत सिंह, डॉ गिरजेश त्रिपाठी, एनसीसी प्रभारी डॉ अभिषेक सिंह सहित रोवर्स रेंजर्स प्रभारी प्रो मधु गौड, डॉ अनामिका सक्सेना, डॉ डी एम त्रिपाठी, डा अनिकेश प्रकाश, डॉ संजय कुमार सिंह डॉ एस के त्रिपाठी सहित रोवर रेंजर्स के अनेक स्वयंसेवक  उपस्थित रहे।