वाराणसी, 29 अप्रैल 2026। हरिश्चंद्र महाविद्यालय में मंगलवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन सेवा योजना कार्यालय, चौकाघाट के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री श्री शेषधर चौबे रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। मेला प्रभारी श्री दीप सिंह ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे कंपनी के आकार पर ध्यान न देकर अवसर का लाभ उठाएं, क्योंकि प्रारंभिक अनुभव भविष्य में बेहतर अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने की, जबकि प्रो. अशोक सिंह (वाणिज्य विभाग) ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. दिव्यानी बरनवाल (प्लेसमेंट सेल इंचार्ज), श्री अजय गौतम, श्री शारांश लोहिया एवं डॉ. रविकांत कसौधन उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती दिव्यानी बरनवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रविकांत कसौधन ने किया।
इस मौके पर महाविद्यालय के आई०क्य्०ए०सी० विभाग प्रभारी प्रोफ़ेसर अनिल कुमार ने बताया कि मेले में कुल 19 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 396 छात्रों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 202 छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। प्रमुख कंपनियों में एल. एंड टी., टाटा कंसल्टेंसी, पोखराज आदि शामिल रहीं।