• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • "A cleanliness drive was carried out at Assi Ghat under the joint aegis of Mahila Bhumihar Samaj and Namami Gange."

"महिला भूमिहार समाज और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया "

" अस्सी घाट पर उपस्थित जनसमूह को दिलाई स्वच्छता की शपथ , स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने का किया आवाह्न" 

वाराणसी । अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर स्वच्छता अभियान को पूरे देश में प्रारंभ करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व रविवार को नमामि गंगे और महिला भूमिहार समाज की नारी शक्ति ने गति प्रदान की। अस्सी घाट का परिसर स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने के गगन भेदी उद्घोष से गूंजता रहा। महिला भूमिहार समाज की नारी शक्तियों ने  नमामि गंगे के स्वयंसेवकों के साथ गंगा तट से पॉलिथीन, कपड़े, तस्वीरें एवं  गंगा को प्रदूषित कर रही अन्य सामग्रियों को निकाला।

इस दौरान अस्सी घाट पर मौजूद संत अतुलानंद विद्यालय के युवा छात्रों ने स्वच्छता संकल्प में भागीदारी की । मां गंगा की आरती उतारी गई । स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों से लोगों को जागरूक किया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि  विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है । स्वस्थ भारत के निर्माण में नारी शक्ति का स्वच्छता अभियान से जुड़ना शुभ फलदाई है । महिला भूमिहार समाज की अध्यक्ष डॉ राजलक्ष्मी राय ने कहा कि 'गंदगी है तो बीमारी है सफाई है तो स्वास्थ्य है' । आरोग्य और समृद्धिशाली भारत के निर्माण में स्वच्छता की भूमिका महत्वपूर्ण है ।आयोजन में महिला भूमिहार समाज की अध्यक्ष डॉ राजलक्ष्मी राय , नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला,  पूनम सिंह, पुष्पा सिंह, डॉ  मंजुला चौधरी , प्राची राय, पुष्पा राय, चंद्रकला, वंदना, संध्या राय, प्रतिमा राय, प्रतिमा सिंह, सोनी राय वंदना सिंह एवं बड़ी संख्या में जनमानस मौजूद रहा ।