वाराणसी, सेवा सूत्र के अंतर्गत आस्था शाखा द्वारा कालिका कटरा–माधव मेडिकल, चांदमारी, बड़ा लालपुर के पास मुख्य सड़क किनारे निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस प्याऊ से लोगों को घड़े का स्वच्छ ठंडा पानी मिल रहा है, साथ ही प्रतिदिन बताशा और गुड़ भी वितरित किया जा रहा है। निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ बाइक मैकेनिक जयहिंद विश्वकर्मा की पूज्य माताजी शारदा देवी विश्वकर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक राहगीरों ने शीतल जल ग्रहण कर राहत महसूस की और भारत विकास परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर प्रांत के जिला सह-समन्वयक संजय सिंह, सचिव विनोद कुमार सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह उपस्थित रहे।