सरस्वती डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा*विश्व तंबाकू निषेध माह* के अवसर पर 27 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का आयोजन प्राथमिक विद्यालय, उत्तरधौना में किया जा रहा है, जिसमें एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना), उन्नत भारत अभियान (UBA) तथा "नन्ही मुस्कान" के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आमजन, विशेषकर बच्चों और ग्रामीण समुदाय को जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं निःशुल्क दंत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं स्वयंसेवकों द्वारा तंबाकू से होने वाली बीमारियों, जैसे मुख कैंसर, दांतों एवं मसूड़ों की समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही, लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय ,उत्तरधौना के छात्रों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
सरस्वती डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।