• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Civil Defence Wardens performed their duties to make the Home Guards Recruitment Examination a success.

होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा सफल बनाने में सिविल डिफेंस वार्डेनों ने किया कर्तव्यों का निर्वहन

उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तीन दिवसीय परीक्षा को लेकर राजधानी में आने वाले परीक्षार्थीयों की सहायता हेतु नागरिक सुरक्षा लखनऊ के द्वारा राजधानी के गोमतीनगर स्थित अवध बस स्टैंड पर "सहायता कैंप" लगाया गया, जिससे परीक्षार्थियों को बहुत सुविधा हुई।

 लखनऊ सिविल डिफेंस के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने बताया कि उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार के आदेशानुसार तथा चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में अवध बस स्टैंड कमता पर परीक्षार्थियों की सहयोग हेतु नागरिक सुरक्षा हेल्प डेस्क कैम्प लगाया गया। जिसके माध्यम से दूर दराज से आए अभ्यर्थियों का सही मार्गदर्शन किया गया और उन्हें अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सही जानकारी दी गई, जिससे वो बिना परेशानी के अपने गंतव्यों पर सुरक्षित और समय से पहुंच गए। परीक्षार्थियों की सहायता हेतु गोमती नगर प्रखंड के द्वारा लगाए गए कैम्प में पहुंचकर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने कैम्प का निरीक्षण किया। इस दरमियान बस स्टेशन पर वार्डेनों के साथ जाकर बाहर से आए परीक्षार्थियों से बात की और उनको गंतव्य स्थल पर जाने के लिए जानकारी दी।

मौके पर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार, डिविजनल वार्डन नफीस अहमद, ऐश्वर्य शर्मा डिप्टी डिवीजनल वार्डन, रितेश शर्मा, पी के शर्मा, अखिलेश कुमार वर्मा, सिद्धांत स्वरूप निषाद, रंजीत यादव, सूरज यादव, मनुज यादव, गजेंद्र सिंह, वारिस अली खान, शिव शंकर दुबे, संतोष पाण्डेय, हरिओम यादव, मो शफीक, मो अलीम, तथा इंदिरा नगर से अर्जुन कुमार, हबीब अंसारी, एवम सैकड़ों वार्डेनों ने नि:स्वार्थ कर्तव्यों का निर्वहन किया। असिस्टेंट रीजनल मैनेजर (परिवहन) एस एन चौधरी, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, डिप्टी डिविजनल वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ अफसर चीफ ऋतुराज रस्तोगी ने सभी वार्डेनो के कार्य की जमकर तारीफ की।