वाराणसी,यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वाराणसी के मेधावी छात्र-छात्राओं को सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में पी.एम. श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने प्रदेश मेरिट में छठा स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। मेधावियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि राज्य स्तरीय मेधावियों को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।