शिव शंकर थारु अध्यक्ष रत्न दीप शुक्ला महामंत्री हुए निर्वाचित

लखनऊ। 'उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास विभाग मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ' के वार्षिक चुनाव शान्ति पूर्ण ढंग से व लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद श्री प्रवेश पाल सिंह, सहायक लेखाधिकारी/चुनाव अधिकारी द्वारा परिणामों की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी ने सही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में

अध्यक्ष शिव शंकर थारु महामंत्री रत्न दीप शुक्ला उपाध्यक्ष अजीत पाण्डेय कोषाध्यक्ष सूरज गौतम हुए निर्वाचित। 

चुनाव कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों  को बधाई एवं शुभकामनाएं दी शानदार जीत पर विभाग के नवनिर्वाचित महामंत्री रत्न दीप शुक्ला ने कहा कि संगठन सदैव कर्मचारियों के हितों, उनके अधिकारों की रक्षा और विभाग की उन्नति के लिए पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध; रहेगा।