• Home
  • Uttar Pradesh
  • Shravasti
  • Service of Aastha branch in the scorching heat: Gram, jaggery, water and towel distributed to rickshaw and trolley drivers.

भीषण गर्मी में आस्था शाखा की सेवा: रिक्शा व ट्रॉली चालकों को चना, गुड़, पानी व गमछा वितरित।

वाराणसी, सेवा सूत्र के अंतर्गत आस्था शाखा द्वारा भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की सहायता हेतु सराहनीय पहल की गई। बीएसएनएल ऑफिस, सिगरा के पास आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में शाखा के समर्पित सदस्यों ने रिक्शा चालकों, ट्रॉली चालकों एवं राहगीरों को चना, गुड़, शीतल जल एवं गमछा वितरित कर राहत पहुंचाई। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को गमछा पहनाकर उन्हें गर्मी से बचाव का संदेश दिया गया। साथ ही भुना चना-गुड़ के पैकेट और ठंडे पानी की बोतलें वितरित कर तपती दोपहर में उनके चेहरे पर मुस्कान लाई गई। इस दौरान कुल 30 गमछे, 30 चना-गुड़ पैकेट एवं 50 बोतल पानी वितरित किए गए।

शाखा के अध्यक्ष महिमा शंकर तिवारी, सचिव विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, महिला संयोजिका अनिता यादव, राजू (सिंगर), सरिता विश्वकर्मा, विजया श्रीवास्तव, रितु तिवारी, रमन श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह एवं दिनेश राय सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। गतिविधि संयोजक सुबोध सिन्हा ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में काशी प्रांत के जिला सह-समन्वयक संजय सिंह की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। आस्था शाखा ने इस सेवा कार्य के माध्यम से ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ की भावना को साकार किया। संस्था की ओर से सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।