गौरव सिंघल को बुजुर्ग मरीजों द्वारा दर्द से राहत मिलने पर दुआ और आशीर्वाद दिया गया
अलीगढ़।सेवा भारती महानगर द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के उत्कृष्ट भाव के साथ,विभिन्न रोगों द्वारा असहनीय दर्द से पीड़ित मानवता के कष्ट निवारण हेतु,स्वास्थ्य आयाम के अंतर्गत एक वृहद स्वास्थ्य शिविर, अशोक सिंघल भवन,कैम्प कार्यालय पर आयोजित किया जिसका शुभारंभ शहर विधायिका मुक्ता संजीव राजा के कर कमलों से हुआ।वहीं इस संबंध में सेवा भारती के मीडिया प्रभारी अभिषेक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विधायिका के साथ व्यापारी नेता चंद्र किशोर जलाली,विभागाध्यक्ष गौरव सिंघल,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ.संजय अग्रवाल,डॉ.अश्विन्दर जैन, विभाग मंत्री अम्बरीश पाठक,व्यवसाई रविन्द्र सिंघल और समाजसेविका सोनिया सिंघल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित करके किया।समाजसेविका सोनिया सिंघल ने विधायिका जी का व चंद्रकिशोर जलाली वालों ने पंजाब से पधारे डॉक्टर अश्विन्दर जैन का पुष्प गुच्छ प्रदान कर व सनातनी पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायिका ने सेवा भारती के सामाजिक कार्यों और जनमानस की सेवार्थ आयोजित स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए,ऐसे आयोजनों की आवश्यकता और महत्ता पर प्रकाश डाला और ऐसे आयोजनों हेतु सदैव सहयोग का आश्वासन दिया।स्वास्थ्य शिविर हेतु पंजाब से आये डॉ. अश्विन्दर जैन ने 89 रोगियों की इस शिविर में जांच की और उनके दर्द का निवारण किया।रोगियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें अनेक स्थानों पर भटकने के बाद,सेवा भारती द्वारा आयोजित इस कैम्प के विषय में पता चला।मरीजों ने कहा कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया और डॉक्टर साहब के द्वारा प्रदत्त चिकित्सा ने 80 से 90 प्रतिशत आराम का अनुभव कराया है।मीडिया प्रभारी अभिषेक चौहान ने सेवा गीत गाकर सेवा भारती का परिचय दिया।समापन से पूर्व विभागाध्यक्ष गौरव सिंघल ने शिविर में पंजाब से सेवार्थ पधारे डॉक्टर अश्विन्दर जैन सहित सभी सहभागिता करने वाले भाई बहनों का आभार व्यक्त करते हुए,समस्त कार्यकारिणी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।इस अवसर पर ओम प्रकाश,उपेंद्र सिंघल,प्रदीप सिंघल और दीपेंद्र मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।