• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Gurukul completes 4 years: A pledge to build the nation through culture and education

गुरुकुल के 4 वर्ष पूर्ण: संस्कार और शिक्षा से राष्ट्र निर्माण का संकल्प

राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के द्वारा संचालित गुरुकुल के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। इस अवसर पर संगठन ने सभी सहयोगियों, आशीर्वाददाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि गुरुकुल केवल एक शैक्षणिक केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सनातन मूल्यों का जीवंत केंद्र है, जो समाज और राष्ट्र को दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय युवा वाहिनी द्वारा संचालित करीब 50 गुरुकुल और 1000 से अधिक संस्कारशालाएं सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जहां बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति का ज्ञान दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का सपना तभी साकार होगा, जब हमारी शिक्षा प्रणाली संस्कारों से जुड़ी होगी।

गुरुकुल व्यवस्था उसी दिशा में एक सशक्त कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों को मजबूत आधार प्रदान कर रही है।संगठन ने देशभर के नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक संस्कारयुक्त शिक्षा पहुंचाई जा सके और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

अंत में उन्होंने सभी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में गुरुकुलों की संख्या और प्रभाव दोनों को और अधिक बढ़ाया जाएगा।