एस आर ग्लोबल स्कूल, लखनऊ में 'स्विम स्ट्रोक 2026' का भव्य समापन

लखनऊ: बीकेटी स्थित एस आर ग्लोबल स्कूल में आयोजित दो-दिवसीय ‘इंटर-स्कूल स्विम स्ट्रोक 2026’ का आज रंगारंग समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। फ्री-स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई जैसी स्पर्धाओं में लखनऊ के उभरते हुए तैराकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

संस्था के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद श्री पवन सिंह चौहान ने समापन सत्र में विजेताओं को पुरस्कृत किया और इस बात पर गर्व जताया कि यह आयोजन पूरी तरह से निशुल्क रहा, जिससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिला। संस्थान के वाईस चेयरमैन पीयूष चौहान और वाईस चेयरपर्सन सुष्मिता चौहान ने प्रतिभागियों को संबोधित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


लक्ष्य: विश्व स्तर पर भारत का परचम कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान ने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की नींव है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक बाधाओं को दूर कर हर प्रतिभाशाली बच्चे को अवसर देना है।