• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Two cow slaughter accused were arrested in a police encounter by Thana Ganj police.

थाना गंज पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 02 गौकश अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह,  के कुशल निर्देशन में दिनांक 27.04.2026 की रात्री में थाना गंज पुलिस द्वारा स्वार चौराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग के दौरान स्वार की ओर से आती एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियो द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए चाकू चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे ।

पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार व्यक्तियों का पीछा किया गया, अजयपुर केसरपुर को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल असंतुलित हो कर गिर गयी । बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा फायरिंग करते हुए उठकर भागने का प्रयास किया गया जिसमें मुख्य आरक्षी विशाल अहमद घायल हो गये । आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में 02 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये । गिरफ्तार/घायल अभियुक्तो की पहचान 1. लालू उर्फ मुकर्रम पुत्र जाहिद कुरैशी उर्फ अब्बु मुल्ला नि0 पीला तालाब थाना गंज जनपद रामपुर, 2.परवेज पुत्र शब्बीर नि0 तीतर वाली पाखड थाना गंज रामपुर के रुप में हुई । सन 2018 में थाना कलक्टर बक गंज(थाना सी0बी0 गंज ) जनपद बरेली में गोकशी करते समय एक सिपाही की हत्या करने में अभियुक्त परवेज उपरोक्त शामिल रहा है ।

घायल मु0आरक्षी एवं अभियुक्तों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया । अभियुक्तो के कब्जे से दो अदद तमंचे 315 बोर नाजायज मय जिंदा कारतूस 315 बोर,एक मिस फायर जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक तमंचे की नाल में फंसा कारतूस तथा गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुये हैं । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना गंज पर  मु0अ0सं0- 75/2026 धारा- 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


दो अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस व एक मिस फायर जिन्दा कारतूस 315 बोर  गौकशी मे प्रयुक्त होने वाले उपकरण एक अदद छोटा चाकू,एक बड़ा चाकू ,एक गंडासा ,एक रस्सी सन वाली और काला कपड़ा ।

अभियुक्त से पुछताछ का विवरणः-  अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम दोनो चोरी छिपे निराश्रित गौवंशीय पशुओ को पकड़कर गौकशी करने काम करते है तथा पुलिस व पब्लिक से बचने के लिये अपनी सुरक्षा के लिये अपने साथ अवैध तमंचे भी रखते है । आज भी हम गौकशी के लिए एकांत स्थान देखने आये थे ।