• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Terror due to alleged kidnapping of wife and innocent son, family scared by threats from bullies.

पत्नी व मासूम बेटे के कथित अपहरण से दहशत, दबंगों की धमकी से सहमा परिवार।

वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ग्राम ठटा निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी और 10 वर्षीय बेटे के कथित अपहरण तथा जान-माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है। पीड़ित महेश कुमार केशरी ने लिखित शिकायत में बताया कि 27 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे भदोही जिले के कटरा बाजार निवासी प्रदीप केशरी उर्फ छोटू उनकी पत्नी सुनिता केशरी और पुत्र हर्षित केशरी को कथित रूप से अगवा कर ले गया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी घर की अलमारी में रखे सोने के मंगलसूत्र, चेन सहित अन्य आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नकद भी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। महेश कुमार का आरोप है कि आरोपी के भाई विक्रम केशरी और संजय केशरी लगातार फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों द्वारा केस दर्ज कराने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। यहां तक कि एक आरोपी ने बच्चे की हत्या कर पत्नी की जबरन शादी कराने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने बताया कि वह मिर्जामुराद थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी पूरी शिकायत दर्ज करने के बजाय केवल गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग करते हुए पत्नी और मासूम बेटे की सुरक्षित बरामदगी तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।