पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अशोक चन्द्र ने 30 अप्रैल 2026 को वाराणसी अंचल का दौरा कर काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। यह वाराणसी मंडल की 63वीं और अंचल की 365वीं शाखा है। अंचल कार्यालय में आयोजित ग्राहक संगोष्ठी में उन्होंने बेहतर सेवा और ग्राहकों का विश्वास जीतने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और बैंक उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार का संदेश दिया।
सीएसआर के तहत मंदिर परिसर में सरस्वती द्वार का उद्घाटन किया गया और वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट भेंट की गई। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।