हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव और बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने कुकुही बालामऊ स्थित बहुजन बौद्ध विहार में पहुंचकर भगवान बुद्ध को नमन किया और बुद्ध पूर्णिमा पर बालामऊ विधान सभा क्षेत्र सहित हरदोई जिला वासियों को हार्दिक बधाई दिया। और उन्होंने कहा इनका जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व में शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था। उनकी माँ का नाम महामाया था इनके जन्म के सात दिन बाद इनकी माता का निधन हो गया था उनका पालन महारानी की छोटी सगी बहन महाप्रजापती गौतमी ने किया। 29 वर्ष की आयुु में सिद्धार्थ विवाहोपरांत एक मात्र प्रथम नवजात शिशु राहुल और धर्मपत्नी यशोधरा को त्यागकर संसार को जरा, मरण, दुखों से मुक्ति दिलाने के मार्ग एवं सत्य दिव्य ज्ञान की खोज में रात्रि में राजपाठ का मोह त्यागकर वन की ओर चले गए। वर्षों की कठोर साधना के पश्चात बोध गया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ गौतम से भगवान बुद्ध बन गए। आज के समय समूर्ण विश्व में आबादी के अनुसार तीसरे स्थान पर है भगवान गौतम बुद्ध संदेश पूरे विश्व में विराजमान है गौतम बुद्ध के संदेश से ही भारत को विश्व गुरु कहा जाता है इस मौके पर देवेंद कुमार गौतम, रंजीत सिंह, सूरज कुमार गौतम, शेषराम वर्मा, दुबेचंद, महेन्द्र कुमार सिंह, रामकुमार रावत, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे हैं।