मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “यह फैसला सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मिलकर लिया जाएगा. हम दूसरे वरिष्ठ नेताओं से भी राय-मशविरा करते हैं. फैसला कब होगा, यह मैं आपको बता दूंगा. जो भी फैसला लिया जाएगा, वह राज्य के हित में होगा और सभी को उसका समर्थन करना होगा.”