कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी प्रवृत्तियों एवं उद्योग-उन्मुख कौशलों से परिचित कराना था। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अंकुर मिश्रा, विशेषज्ञ “Excel & SQL: From Data Processing to Analysis” विषय पर अत्यंत ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने डेटा प्रोसेसिंग से लेकर उन्नत डेटा विश्लेषण तक के व्यावहस को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। द्वितीय सत्र में डॉ. स्वस्ति अग्रवाल, डायरेक्टर, प्रीकरसर ङैच इनफोसोलयूशन ने “Trending Technologies for Summer Internship” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने Python Django with Generative AI, Data Science with AI/ML तथा Data Analytics जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में करियर संभावनाओं पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. के. शुक्ला के प्रेरणादायी आशीर्वचनों से हुआ। इस अवसर पर प्रो. कमल कांत पांडेय, प्रो. जितेंद्र अवस्थी एवं प्रो. अमरेंद्र शर्मा की उपस्थिति रही। कार्यशाला में बी.सी.ए. विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला समन्वयक प्रो. राजीव गुप्ता ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।