वाराणसी मिर्जापुर स्थित सकक्तेगढ परमहंस सलामी अगढानंद महाराज के आश्रम मे दो दिवसीय भंडारा कार्यक्रम मे सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव पहुंचे । काशी के सपा नेताओ ने मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया । नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव के नेतृत्व मे सपा नेताओ ने चुनार स्थित सक्तेशगढ मे
अगढानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भंडारा के आयोजन मे उपस्थिती दर्ज कराई। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने काशी पुत्री एवं कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " से कुशलक्षेम जाना एवं जल्द बनारस आने का भरोसा दिया । सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात करने वालो मे प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव,कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा ", आशीष यादव,सत्यम यादव,आरती यादव,आदि लोग उपस्थित थे ।