वाराणसी, 19 मई। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 15 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन में विभिन्न स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, प्रभात फेरी, प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़, प्रयागराज रामबाग, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, सीवान और छपरा स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर यात्रियों को कचरा पृथक्करण एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे ने यात्रियों और कर्मचारियों से जल संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की।