• Home
  • Uttar Pradesh
  • Sultanpur
  • "Police Station Solution Day" was successfully organized at all police stations in the district; complaints were resolved on the spot.

जनपद के समस्त थानों पर 'थाना समाधान दिवस' का सफल आयोजन; मौके पर शिकायतों का हुआ निस्तारण

शासन के निर्देशों के क्रम में, आम जनता की समस्याओं के त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान के लिए आज जनपद सुल्तानपुर के सभी थानों पर 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने पूरी संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की शिकायतों को सुना।

संयुक्त टीम द्वारा जनसुनवाई: जनपद के विभिन्न थानों पर संबंधित उपजिलाधिकारी (SDM), क्षेत्राधिकारी (CO) और थाना प्रभारियों की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। राजस्व और पुलिस बल की उपस्थिति में विशेष रूप से भूमि विवाद और आपसी रंजिश के मामलों को सुलझाया गया।

 त्वरित एवं मौके पर निस्तारण: प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल मामलों के लिए पुलिस और राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष विधिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

 अधिकारियों के सख्त निर्देश: उच्चाधिकारियों ने कहा कि जन-शिकायतों के निस्तारण महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए गए।

पारदर्शिता और जवाबदेही: अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित कर पोर्टल पर अपडेट किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।