वाराणसी। asgeyehospital.com� द्वारा 23 मई 2026 को बिलिस बनारस होटल में ऑप्टोमेट्रिस्ट CME (Continuing Medical Education) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकों एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रत्युष रंजन, डॉ. माधवेंद्र सिंह, डॉ. अनुराग कश्यप, डॉ. दानिश ताहिर एवं एमडी उबैद उस्मान (DGM) ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशेषज्ञों ने रेटिना, कॉर्निया एवं ग्लूकोमा के आधुनिक उपचार एवं प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान चिकित्सा जगत में निरंतर शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।