• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • New appointment in Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP - Monica Chopra ji becomes State Secretary, Uttar Pradesh Women's Cell

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में नई नियुक्ति — मोनिका चोपरा जी बनीं प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ

लखनऊ/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ke संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मोनिका चोपरा जी को प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री — किरन द्विवेदी जी के अनुमोदन पर की गई है।  मोनिका चोपरा जी का योगदान और नई भूमिका


मोनिका चोपरा जी लंबे समय से महिला जागरूकता, समाज सेवा, संगठन निर्माण एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा, बेहतर समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।

राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश

“मोनिका चोपरा जी जैसी समर्पित और कर्मठ महिला का प्रदेश सचिव के रूप में चयन संगठन के लिए गर्व का विषय है। किरन द्विवेदी जी के अनुमोदन एवं मार्गदर्शन में यह नियुक्ति महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।”  संगठन का उद्देश्यराष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है —

गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना। संगठन पूरे देश में महिला सशक्तिकरण, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय है।

संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ परिवार एवं उत्तर प्रदेश संगठन टीम ने मोनिका चोपरा जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।