• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Mission Shakti is a powerful campaign for the respect and self-reliance of women: Prof. Nisha Singh.

मिशन शक्ति महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन का सशक्त अभियान : प्रो. निशा सिंह।

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला प्रेरणाओं पर आधारित व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अंजु सिंह ने सुधा मूर्ति के जीवन संघर्ष और आत्मनिर्भरता पर विचार रखे।

विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद शंकर चौधरी ने महिला उत्थान एवं पंडिता रमाबाई के योगदान पर प्रकाश डाला। महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी प्रो. निशा सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने किया