रामपुर। उत्तर प्रदेश/ पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक, अनुराग सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में जनपद के समस्त थाना/शाखा से आए पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) आयोजित कर अधिकारियों/कर्मचारियों को निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए :—
1.लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ।.वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए ।
समस्त थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी जाए। आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए ।,समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि यक्ष ऐप पर बीट सूचना अपडेट करने हेतु निर्देशित किया जाए ।