• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • A meeting of the Rampur Industry and Trade Representative Association was held at the residence of City Organizing Secretary Alim Khan, located in the Mohalla Thana Train area.

रामपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक मोहल्ला थाना ट्रेन स्थित नगर संगठन मंत्री अलीम खान के आवास पर संपन्न हुई।

रामपुर/ उत्तर प्रदेश /रामपुर। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में रामपुर जनपद की अर्थव्यवस्था काफी खराब है इसको बढ़ाने के लिए व्यापार मंडल को बढ़ावा देना जरूरीहै इसके अतिरिक्त रामपुर में औद्योगिक जौन स्थापना करने की की जरूरत है उन्होंने कहा रामपुर में  लघु उद्योग बढ़ाई जाएं जिससे रामपुर के लोगों को रोजगार मिले और रोजगारी समाप्त हो

रामपुर में बेरोजगार के कारण रामपुर से लोग पलायन कर अन्य प्रदेशों में नौकरी के लिएजा रहे हैं अगर रामपुर में लोगों को उद्योग के माध्यम से यह लघु उद्योग के माध्यम से रोजगार मिलता है तो रामपुर से पलायन पर रोक लगेगी। बैठक की अध्यक्षता राजीव शर्मा ने की इस मौके पर व्यापार मंडल के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए रामपुर में बेरोजगारी को लेकर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल रामपुर में रोजगार बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है और मुख्यमंत्री से भी उद्योग रोजगार बढ़ाने के लिए लगातार पत्र लिखकर जा रहे हैं उन्होंने इसके अलावा कहा कि रामपुर में उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बापू माल व अन्य खाली पड़ी मार्केट की दुकानों को भी उठाने की मांग की है जिससे लोगों को दुकान मिले तो उनको रोजगार मिल जाए बैठक में नगर संगठन मंत्री अलीम खान, शराफत खान, नासिर खान, यासीन खान, नगर सचिव यश शर्मा, नदीम खान, युवा के नगर अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, मौजूद रहे।