वाराणसी, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 63 वर्ष पुराने पं. शिव कुमार शास्त्री छात्रावास के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का शुभारम्भ कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ किया। इस परियोजना पर ₹6.76 करोड़ की लागत आएगी।
कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। जीर्णोद्धार के बाद 132 कमरों वाला यह छात्रावास आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराएगा।