• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Shivam from Lucknow Public College secured second place in the All India Rank – bringing glory to the capital.

लखनऊ पब्लिक कॉलेज के शिवम ने ऑल इंडिया रैंक में हासिल किया दूसरा स्थान- बढ़ाया राजधानी का मान

उत्कृष्ट शिक्षा के लिये लखनऊ पब्लिक कालेज का हर शिक्षक प्रतिबद्ध-डा0 एस0पी0 सिंह

लखनऊ गुरूवार को आईसीएसई/आईएससी बोर्ड, दिल्ली के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये। राजधानी के प्रसिद्ध लखनऊ पब्लिक कालेज के छात्र-छात्राओं ने इसमें अपने उन्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को बनाये रखते हुए ऑल इण्यिा रैंक में दूसरा स्थान प्राप्त् कर अपने विद्यालय के साथ साथ राजधानी लखनऊ को भी  गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में छा़त्र-छात्राओं ने नब्बे प्रतिशत के जादुई आंकड़े को पार किया। घोषित परीक्षा परिणामों में पिछले कीर्तिमानों को ध्वस्त करते हुये एलपीसी राजाजीपुरम शाखा के शिवम अवस्थी ने 99.80 प्रतिशत के साथ कक्षा दस में आल इण्डिया रैंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया तो वही सहारा स्टेट शाखा के समीर प्रकाश श्रीवास्तव ने 99.0 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय समूह में दूसरा स्थान प्राप्त किया।    


वही आईएससी कक्षा बारह में लखनऊ पब्लिक कालेज राजाजीपुरम् ए-ब्लाक शाखा ने सफलता के झंडे फहरा दिये। ए-ब्लाक की समृद्धि द्विवेदी तथा इकरा आलम दोनो ने 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त सुंयक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही वही इसी शाखा की जूही चौधरी 99.0 प्रतिशत के साथ विद्यालय समूह में दूसरे पायदान पर रही और ए-ब्लाक शाखा का नाम रोशन किया। इस अभूतपूर्व सफलता पर पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कालेजेज के संस्थापक एवं सासंद डा0 एस0पी0 सिंह ने सभी छाात्र-छात्राओं प्रधानाचार्या भारती गोसाई सहित पूरे स्टाफ को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की साथ ही कहा कि एलपीसी का प्रत्येक शिक्षक बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर  उनको सुयोग्य नागरिक बनाने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है।