• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Seva Sankalp Abhiyan to run from September 17th to October 17th, Kashi-Vadnagar Yatra to be organized

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, काशी-वडनगर यात्रा का होगा आयोजन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक काशी में एक माह तक व्यापक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान 13 जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि काशी को जोड़ने के उद्देश्य से ‘काशी-वडनगर यात्रा’ का आयोजन होगा रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में अभियान की व्यवस्था टोली की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने पदाधिकारियों व व्यवस्था टोली के सदस्यों से संवाद किया। महापौर अशोक तिवारी ने कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुझाव दिए बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे और रुद्राक्ष गेट से युवा बाइकर्स के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी दिन सुबह सात से 10 बजे तक युवा मोर्चा के नेतृत्व में बाइकर्स श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे अभियान के तहत बूथ स्तर पर दीपोत्सव, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, विकास गाथा पर परिचर्चा तथा काशी विश्वनाथ धाम, वंदे भारत समेत विभिन्न विकास कार्यों पर आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। काशी और वडनगर के बीच 500-500 प्रतिनिधियों का सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आदान-प्रदान भी प्रस्तावित है बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। संचालन महामंत्री अजय गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने किया। शुभारंभ पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुआ। समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।