मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर के बिलासपुर गेट स्थित चपटा कॉलोनी में बीती रात एक मकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना उस समय हुई जब मकान स्वामी अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके घर में आग लग गई है सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था पीड़ित परिवार के अनुसार करीब पांच महीने बाद उनकी बेटी की शादी होनी थी और शादी के लिए जुटाया गया दहेज व अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। परिवार ने अपने ही एक पड़ोसी पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है घटना की सूचना पर बुधवार सुबह नायब तहसीलदार विश्वास कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच की। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों के साथ लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल कर रही है।