लखनऊ आई थी, दोनों आलमबाग के लिए इनके ऑटो पर बैठी तो भैया भूतनी के दिमाग का निशाचर जाग गया और दोनों को पारा की तरफ सुनसान जगह ले घुसे, और इनमें छेड़छाड़ वाली आत्मा का प्रवेश हो गया दोनों बहादुर बेटियां भिड़ गई एक ने मुंह से नोचा तो एक ने मुक्का वाला प्रहार करते हुवे शोर मचाया तो लोगों ने दौड़ के बचाया फिलहाल पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर के ज़िंदा रखा है आगे भगवान मालिक...
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पारा पुलिस ने दोनों युवतियों को संभाला और पूछताछ के बाद प्राथमिकता के आधार पर तुरंत उन्हें रायबरेली परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की ताकि उनका भविष्य खराब न हो। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस दोनों युवतियों को वापस लखनऊ लेकर आई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ रेप के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।