विद्यालय के कायाकल्प का संकल्प, प्रवेश द्वार व फर्श निर्माण कराया जाएगा।

बड़ागांव/वाराणसी। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश, माता लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की असीम कृपा से आदर्श ग्राम सभा बौलिया निवासी प्रमुख समाजसेवी विपुल शर्मा, पुत्र संतोष कुमार शर्मा ने कम्पोजिट विद्यालय बौलिया, बड़ागांव वाराणसी के प्राथमिक सेक्टर के कायाकल्प का संकल्प लिया है।

इसी क्रम में विपुल शर्मा के चाचा राहुल शर्मा, पुत्र अभय नारायण शर्मा, वर्तमान निवासी डबलिन (आयरलैंड) ने अपनी स्मृति शेष माता भगवती देवी पत्नी अभय नारायण शर्मा तथा बड़े भाई स्मृति शेष उमराव सिंह की पुण्य स्मृति में विद्यालय परिसर में फर्श निर्माण के साथ-साथ प्रवेश द्वार पर भव्य गेट निर्माण कराने का निर्णय लिया है।

बताया गया कि इस पुनीत कार्य के प्रेरणास्रोत कम्पोजिट विद्यालय बौलिया के प्रधानाध्यापक डॉ. राकेश चंद्र पाठक (महाकाल प्रभारी) तथा पूर्व ग्राम प्रधान अजमोत शर्मा ‘नन्हे’ हैं।

यदि किसी प्रकार की विघ्न-बाधा नहीं आती है तो कार्य का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी विपुल शर्मा के करकमलों द्वारा शीघ्र ही किया जाएगा। शुभारंभ की तिथि एवं समय की घोषणा जल्द की जाएगी।