केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को VIP दर्शन का झांसा देकर ठगी करने वाले चिराग पुत्र चुन्नी लाल, निवासी जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 यात्रियों से प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपये के हिसाब से कुल 30 हजार रुपये वसूले थे। सूचना पर पुलिस ने उसे धाम परिसर से पकड़ा और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए।