रामपुर उत्तर प्रदेश/रामपुरपुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, अनुराग सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के निर्देशन में आज दिनांक 09.06.2026 को थाना बिलासपुर, एसओजी टीम एवं तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 07.06.2026 को थाना गची बाऊली जनपद साईबराबाद कमिश्नरेट तेलंगाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1028/26 धारा-3(5) सपठित धारा 331(3)306 बीएनएस के वांछित अभियुक्त 1.कमल पुत्र जयनन्दा निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली, नेपाल एवं अभियुक्ता 1.कल्पना पत्नी भूपेन्द्र निवासी विनायक अच्छम राज्य मंगलसैन, नेपाल 2.विमला पत्नी कमल निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली, नेपाल को चोरी किये गये माल के साथ डिबडिबा ओवरब्रिज (नये पुल के नीचे) से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का विवरण-1.कमल पुत्र जयनन्दा निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली, नेपाल 2.कल्पना पत्नी भूपेन्द्र निवासी विनायक अच्छम राज्य मंगलसैन, नेपाल 3.विमला पत्नी कमल निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली, नेपाल
*बरामदगी-*1-26 कड़े पीली धातु 2-24 चूड़ीयां पीली धातु
3-01 नग लगा कड़ा अष्ट धातु जैसा,4-01 कड़े के 2 टुकड़े पीली धातु,5-06 बिस्कुट पीली धातु 100 ग्राम ,6-01 बिस्कुट कटा हुआ पीली धातु,7-02 बिस्कुट 50 ग्राम के पीली धातु ,8-02 सिक्के 10 ग्राम पीली धातु ,9-01 सिक्का 8 ग्राम पीली धातु ,10-01 हार पाली धातु जामुनी नग लगा हुआ 11-01 हार पीली धातु जामुनी नग फूलनुमा ,12-01 हार पीली धातु जिसमे लक्ष्मी की मूर्ति व नीले रंग के नग लगे हैं ,13-01 हार पीली धातु जिसमें 5 मोती लगे हैं
14-01 मोतीयों का हार जिसमें सोने के पैंडेट में हरे रंग के चौकोर नग लगे है,15-01 हार पीली धातु जिसमें तीन नीले नग व मोती लगे है ,16-03 सफेद धातु के टॉप्स 17-01 फोन सिल्वर कलर वीवो कम्पनी,18-01 फोन सिल्वर कलर वीवो कम्पनी ,19-02 साड़ी में लगाने वाली सफेद धातु की पिन
20-सफेद धातु की सीता राम की मूर्ति,21-01 कमर की सफेद धातु की चैन,22-02 पायल सफेद धातु की बच्चे की,23-02 पायल सफेद धातु की,24-01 नैकलेस सफेद धातु,25-01 सफेद धातु की सिन्दूर बोतल,26-02 सफेद धातु की प्लेट 100-100 ग्राम की,27-01 साड़ी में लगाने वाली पिन सफेद धातु जिसमें महरून नग लगा है