• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • This honour is a memorable moment for these meritorious students: Seychelles High Commissioner

ये सम्मान इन मेधावियों के लिए यादगार लम्हा : सेशेल्स उच्चायुक्त

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ में सोमवार को “उड़ान 2026 – गुरुवंदन सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और प्राचार्यों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस मौके पर 600 से अधिक छात्र-छात्राएं और 150 से अधिक प्राचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत में सेशेल्स की उच्चायुक्त हरिसोआ ललातियाना अकूशे रहीं उनके साथ सेशेल्स से आए राकोटोमावो कियाडी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। हरिसोआ ललातियाना ने छात्रों और शिक्षकों से मुलाकात की और विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था एवं गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने मेधावी छात्रों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और मेधावी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर सेशेल्स से आए केड्डी विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश छिमवाल, परीक्षा नियंत्रक के के शुक्ला, डिप्टी रजिस्ट्रार राजेश सिंह, सुशांत श्रीवास्तव, सरित घोष और अंशुमान देव गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि “उड़ान 2026 – गुरुवंदन सम्मान” कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों का सम्मान करना है।