रामपुर। उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश/जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 75,000 रुपये के जाली नोटों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर सेल टीम एवं थाना टांडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से जाली मुद्रा बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 75 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को मौके से दबोचकर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं—
वाहिद पुत्र छिड़, निवासी ग्राम शिकारपुर, थाना टांडा, जनपद रामपुर, उम्र करीब 62 वर्ष। मोहम्मद हुसैन पुत्र अमीर हुसैन, निवासी ग्राम रानी नागल भोजपुरी, जनपद मुरादाबाद, उम्र करीब 50 वर्ष।
बताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्त जाली नोटों को खपाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें समय रहते पकड़ लिया गया। पुलिस ने बरामद जाली नोटों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।
फिलहाल पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां से लाए गए थे और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि जाली नोटों के नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है।