रामपुर ।उत्तर प्रदेश/ रात्री में थाना स्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक गौकश अभियुक्त गौकशी करने के उद्देश्य से ग्राम भूवरी को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल से आ रहा है, जो पूर्व में गौवंशीय अपराधो में लिप्त रह चुका है । प्राप्त सूचना पर थाना स्वार पुलिस टीम जब ग्राम भूवरी को जाने वाले रास्ते पर तालाब के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटर साइकिल से उतरकर मक्के के खेत की ओर भागने लगा तथा पुलिस टीम पर जान से मारने कि नियत से फायर कर दिया । आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त नईम उर्फ बाबू पुत्र फकीरा नि0 मोहल्ला रसूलपुर थाना स्वार जनपद रामपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, नाल में फंसा एक खोखा कारतूस व एक 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । मौके से एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट व पशु काटने के उपकरण बरामद हुये । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्वार पर मु0अ0सं0-180/26 धारा-109(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।अभियुक्त ने पूछतांछ मे बताया कि मै निराश्रित गौवंशीय पशुओं को जंगल में ढूढकर उनका वध करके उनके मांस को बेचकर धन अर्जित करता हू । आज भी मै गौवंशीय पशु की तलाश में आया था ।बरामदगी,एक तमंचा 315 बोर . एक खोखा कारतूस
3.एक अदद 01 जिन्दा कारतूस . एक अदद मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट .एक प्लास्टिक के कट्टे में एक रस्सी , करीब 250 ग्राम काली पोलिथीन ,एक अदद गटटा लकडी. एक अदद छूरी .एक गंडासा ,आपराधिक इतिहास