• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Shrimad Bhagwat Katha will be held in Purushottam month from May 24, divine Kalash procession will be taken out.

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा 24 मई से, निकलेगी दिव्य कलश शोभायात्रा।

24 से 31 मई तक पूज्य संजय शास्त्री जी सुनाएंगे श्रीमद् भागवत कथा।

वाराणसी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जय श्री कृष्णा परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। JSK IBF CEO सिनेटर श्री कृष्ण मोहन अग्रवाल, श्रीमती रितु अग्रवाल एवं उनके परिवारजनों माताजी रेणु अग्रवाल, भाई मदन मोहन एवं ममता अग्रवाल के सानिध्य में पूज्य श्री संजय शास्त्री जी के मुखारविंद से 24 मई से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा।

कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार, 24 मई 2026 को प्रातः 8 बजे काशी अन्नपूर्णा ग्रेंडोर, विद्यापीठ-सिगरा रोड से दिव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में पारंपरिक परिधान में शामिल होने का आग्रह किया है। भैया लोग कुर्ता-पजामा तथा भाभी लोग केसरिया वस्त्र धारण कर सहभागिता करेंगे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता और बढ़ेगी।

कलश शोभायात्रा व्यवस्था समिति में नीरज पारीख, रूबी शाह, अमरेश सिंह, साक्षी-शुभम गुप्ता, महेश चौधरी, हेमा सिंह, रुपेश माहेश्वरी, कंचन भट्टचार्य, समीर सरीन एवं संगीना अग्रवाल सक्रिय रूप से व्यवस्था संभाल रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।