अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पंडित संदीप शर्मा जिला उपाध्यक्ष के निवास स्थान नूर महल आवास विकास पर आहूत की गई जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के ऊपर की गई अनुचित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया
बैठक में पंडित शिवम शर्मा( नगर कोषाध्यक्ष) ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजकुमार भाटी जैसे लोग ब्राह्मण समाज को टारगेट करते हैं जबकि ब्राह्मण समाज ने समाज को जोड़ने का काम किया है
बैठक में पंडित गोपाल शर्मा (नगर महामंत्री) ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सुधार एवं समरसता को आहत करने वाली हैं
बैठक में पंडित मानस पाठक ने समाजवादी पार्टी की स्थापना एवं उसके विकास कार्यों में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र, रमाशंकर कौशिक जैसे ब्राह्मण नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान याद दिलाया तथा वर्तमान में भी अनेक ब्राह्मण समाजवादी पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं
बैठक में पंडित तंजुल शर्मा (जिला संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ) ने कहा राजकुमार भाटी जैसे ब्राह्मण विरोधी को तत्काल पार्टी से बाहर करें।
बैठक में बहुत ही जल्दी माननीय मुख्यमंत्री महोदय को एक ज्ञापन डी एम महोदय के माध्यम से देने का निर्णय लिया गया उचित कार्यवाही नहीं होने पर ब्राह्मण समाज एक उग्र आंदोलन करने पर बाधित होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
बैठक में अभिषेक शर्मा , यश शर्मा, अवनीत शर्मा,रविंद्र शर्मा, लव शर्मा, कुश शर्मा, मुकेश पाठक, विकास पांडे ,दीपक शर्मा, गौरव पाठक, पवन पाठक, प्रदीप श्रोत्रिय, विकास शर्मा ,सुबोध राजन त्रिपाठी, सात्विक भारद्वाज ,मयंक शर्मा, रोहित शर्मा, रामवीर शर्मा, रोहित कुकरेती आदि उपस्थित रहे