• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • On the third Tuesday of the month of Jyeshtha, a unique mango and drink distribution was organised in Sidhauli.

ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार पर सिधौली में अनोखे अंदाज में हुआ आम पने का भंडारा

सिधौली। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य पर सिधौली के डाक बंगला चौराहे पर हनुमान भक्तों द्वारा विशेष आम पने का भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आवाहन को ध्यान में रखते हुए गैस, पेट्रोल और डीजल का प्रयोग नहीं किया गया तथा लकड़ी की भट्टी पर आम का पना तैयार किया गया। भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आम पने का प्रसाद ग्रहण किया और इस अनोखी पहल की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय पारंपरिक तरीकों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ऊर्जा बचत का संदेश देना भी था।इस अवसर पर धीरज मिश्रा, प्रेम मिश्रा, दीपक मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, टिंकज शुक्ला,अतुल तिवारी ,आशीष पांडे, कुलदीप पांडे उर्फ बाबा जी, सोनू रस्तोगी एवं धर्मेंद्र गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।