• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Champat Rai performed the groundbreaking ceremony for the VHP provincial office, which will be a modern multi-storey office.

विहिप प्रांत कार्यालय का चंपत राय ने किया भूमिपूजन, बहुमंजिला आधुनिक बनेगा कार्यालय

सनी शाह / लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एंव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने लखनऊ में आज विहिप अवध प्रांत के नवीन प्रांतीय कार्यालय का भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन के पास, लालकुआं  में आयोजित किया गया, जहाँ परिषद का आधुनिक बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा। 

इस अवसर पर चपत राय ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण संघर्षों से लेकर प्राण प्रतिष्ठा में कार्यालय के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि इस स्थान पर विहिप का एक नया, बहुमंजिला प्रांतीय कार्यालय स्थापित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अवध प्रांत में संगठन की गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय अधिकारी रमेश पप्पा, अखिल भारतीय अधिकारी संजय,क्षेत्र प्रचारक प्रमुख सुभाष, प्रांत प्रचारक कौशल, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र , प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप,प्रांत मंत्री देवेंद्र, सह मंत्री अविनाश व विवेक, प्रांत प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक बृजेंद्र प्रांत संयोजक संजय तथा विश्व संवाद केंद्र के उमेश शुक्ला, प्रांत प्रचारक प्रमुख यशोदा नंद, पीयूष चैहान एसआर ग्रुप के के डायरेक्टर एवं बीबीडी ग्रुप के डायरेक्टर विराज सागर, विहिप के सह मंत्री वीरेंद्र प्रताप, जिला संगठन मंत्री समरेंद्र, प्रांत सेवा प्रमुख धर्मेंद्र, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका दीप्ति,दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका किरन सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप,और भाजपा के कई नेता मौजूद रहे ।