मंडल मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद यह कार्यशाला उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान संस्कृति विभाग लखनऊ की ओर से आयोजित है इस कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रतिमा वर्मा विद्यालय प्रबन्धक अनुज अग्रवाल विद्यालय निदेशक डॉ0 पंकज दर्पण शिशु वाटिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिनिवास गुप्ता एस.वी.पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योत्सना गुप्ता ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा बहुत सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई विद्यालय प्रबंधक श्री अनुज अग्रवाल द्वारा छात्रों को कार्यक्रम के दौरान सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करने के पर पुरस्कार प्रदान कर प्रेरित किया गया इसके उपरान्त मुख्य अतिथि प्रतिमा वर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि वह विधालय में 23.05.2026 से 01.06.2026 तक ब्रज लोक नृत्य कार्यशाला को आयोजित करेंगी ।
इस नृत्य कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक प्रतिभा को विकसित करना एवं ब्रज नृत्य के प्रति रुचि उत्पन्न करते हुए ब्रज नृत्य की विशेषताएँ भाव-भंगिमाओं की जानकारी देना है। विद्यालय प्रबन्धक अनुज अग्रवाल विद्यालय निदेशक डॉ०पंकज दर्पण एवं विद्यालय प्रधानाचार्य हरिनिवास गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ बच्चों के सर्वागीण विकास में सहायक होती है एवं इसके माध्यम से वे भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक होते है। बच्चों में इस नृत्य कार्यशाला को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विधालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा I कार्यक्रम का संचालन सुनीता गुप्ता ने किया एवं कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम् से हुआ।