स्वच्छ ऊर्जा जागरूकता के लिए ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ वाराणसी पहुंची।

वाराणसी। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अवादा ग्रुप की राष्ट्रव्यापी ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ वाराणसी पहुंची। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, जन-जागरूकता कार्यक्रम और डिजिटल ग्रीन प्लेज जैसी गतिविधियों के जरिए लोगों को सौर, पवन और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के प्रति जागरूक किया गया।

अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वच्छ और प्राकृतिक ऊर्जा अपनाना समय की आवश्यकता है।

35 दिनों में 9 राज्यों और 27 शहरों का दौरा करने वाली यह यात्रा अब पटना के लिए रवाना होगी। अवादा ग्रुप का स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो 17.7 गीगावाट से अधिक पहुंच चुका है, जिसमें सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी स्टोरेज और ग्रीन डाटा सेंटर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।