नगर निगम में 17 तकनीकी सहायकों की नियुक्ति।

वाराणसी। नगर निगम की विकास योजनाओं को तेजी देने के लिए सामान्य अभियंत्रण विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 17 तकनीकी सहायकों (जेई) की नियुक्ति की गई। शुक्रवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

महापौर ने कहा कि तकनीकी सहायकों के जुड़ने से सड़कों, नालियों व अन्य विकास कार्यों की निगरानी बेहतर होगी और लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जा सकेगा। कार्यक्रम में उपसभापति नरसिंह दास, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आरके सिंह व सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।