• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • A delegation of the Bhumihar Brahmin community met the ACP Crime regarding the Nehiya village incident.

नेहिया गांव प्रकरण को लेकर भूमिहार ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल एसीपी क्राइम से मिला

वाराणसी। नेहिया गांव की घटना को लेकर भूमिहार ब्राह्मण समाज वाराणसी का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव डॉ. अखिलेश सिंह के नेतृत्व में एसीपी क्राइम विदुष सक्सेना से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए घटना पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि नेहिया प्रशासन के अनुरोध पर समाज का कोई व्यक्ति वहां नहीं गया था। एसीपी क्राइम विदुष सक्सेना ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पी.पी.एन. सिंह, बीर भद्र राय, धीरू भाई, विनोद राय, वीरेन्द्र सिंह, मुकुंद राय, दिनेश राय, विनय सिंह, राहुल प्रकाश, डॉ. अविनाश सिंह, राजू शुक्ला, प्रदीप राय एवं राम आसरे जी उपस्थित रहे।