रामपुर। उत्तर प्रदेश/ पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निदेशक में यातायात प्रभारी राजीव कुमार पुलिस अधिकारी द्वारा थाना सिविल लाईन्स क्षेत्रान्तर्गत पीएम स्वानिधि योजना के अन्तर्गत बनाये गये मार्केट के सामने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटवाया गया तथा संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने के संबंध में जागरूक किया गया ।