वाराणसी। भारत विकास परिषद "शिवम्" शाखा सत्र 2026-27 का 28वां दायित्वग्रहण समारोह होटल अनंता काशी, महमूरगंज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक वंदेमातरम् गायन से हुआ।
निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश जिंदल ने सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विशेष सहयोगियों को सम्मानित किया। सचिव अनिल जैन ने वर्षभर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय चौधरी ने शाखा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। लक्ष्मी नारायण झा को सचिव, अमित गुजराती को कोषाध्यक्ष एवं स्वामी गुजराती को महिला संयोजिका बनाया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सीए संजय ओझा, सुनील सिन्हा, डॉ. सचिन अग्रवाल एवं विवेक तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।