• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • 19 Aam Aadmi Party candidates filed nomination papers for Derabassi Municipal Council elections.

आम आदमी पार्टी के 19 उम्मीदवारों ने डेराबस्सी नगर परिषद चुनावों के लिए भरे नामांकन पत्र

डेराबस्सी, 16 मई   नगर परिषद चुनावों को लेकर आज राजनीतिक माहौल पूरी तरह सक्रिय रहा, जब आम आदमी पार्टी के 19 उम्मीदवारों ने हल्का विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की मौजूदगी में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि डेराबस्सी हल्के के लोगों में इस बार भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और आम आदमी पार्टी को लोगों का पूरा समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव केवल प्रतिनिधियों के चयन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शहर के विकास और जनकल्याण की दिशा तय करने वाले चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान जनहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। राज्य में लोगों को मुफ्त बिजली सुविधा, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए रिकॉर्ड स्तर पर कार्य किए गए हैं। विधायक रंधावा ने कहा कि डेराबस्सी हल्के में भी सड़कों, सीवरेज, पेयजल और अन्य विकास कार्यों पर बड़े स्तर पर काम हुआ है, जिसका लाभ सीधे तौर पर लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लोग टूटी सड़कों और खराब व्यवस्थाओं से परेशान रहते थे, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदान करते समय वे पिछले कई दशकों के कार्यों और वर्तमान सरकार के चार वर्षों के विकास कार्यों की तुलना अवश्य करें।